वेल्लौर में अनूप के कान का इलाज हुआ आसान, मुख्यमंत्री के संज्ञान से आर्थिक कठिनाइयां हुई दूर :
इसी तहत मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने रामगढ़ जिले के बेराटांड़ के भरेच नगर निवासी राम किशुन बेसरा के पुत्र अनूप बेसरा के कान का इलाज हेतू 10 लाख रूपये का चेक प्रदान किया. मुख्यमंत्री ने करीब छह वर्षीय अनूप बेसरा को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना अंतर्गत चिकित्सा अनुदान के तहत 48 घंटे के अंदर सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूर्ण करवाते हुए 10 लाख रूपये का चेक प्रदान किया.
ज्ञात हो कि पिछले दिनों नेमरा में ही अनूप के पिता राम किशुन बेसरा ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपने बेटे के कान की इलाज के लिए अत्यधिक राशि खर्च होने के कारण सहयोग का अनुरोध किया था. उनके पुत्र का इलाज क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लौर में चल रहा है. चिकित्सकों ने उसके सुनने के अंग (इंटरनल इयर) को बदलने की सलाह दी है, जिसमें अत्यधिक राशि खर्च होने की बात सामने आई है. इसके बाद राम किशुन ने नेमरा पहुंचकर अपनी समस्या मुख्यमंत्री को बताई थी.
मुख्यमंत्री ने इसे संज्ञान में लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराने का निर्देश दिया था. इस पर रामगढ़ जिला प्रशासन द्वारा तत्परता के साथ सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण की गई और 48 घंटे के भीतर ही अनूप बेसरा को नेमरा में ही आज 10 लाख का चेक प्रदान कर दिया गया.
अनूप के पिता राम किशुन बेसरा ने बताया कि आर्थिक मदद मिलने से अब उन्हें अपने पुत्र के इलाज में काफी सहयोग मिलेगी.
रिपोर्ट: बोध बोदरा, उप-संपादक आदिवासी परिचर्चा।

0 Comments