धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 121वीं पुण्यतिथि के मौके पर मुख्यमंत्री बोले भगवान बिरसा मुण्डा के सपनों का राज्य बनाने के लिए कटिबद्ध

 


रांची : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 121वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि शोषित और वंचितों के अधिकारों के लिए शोषकों के खिलाफ उलगुलान छेड़ने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा जी के पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे राज्य को ऐसे वीर महापुरुषों ने मार्गदर्शन किया है। आज हमसभी को देश और समाज के लिए  कार्य करने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा के पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार भगवान बिरसा मुण्डा के सपनों का राज्य बनाने के लिए कटिबद्ध है। उनके विचार और आदर्शों पर चलकर खुशहाल झारखंड बनाना है।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि शोषित और वंचितों के अधिकार के लिए धरती आबा ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। अंग्रेजो के खिलाफ लोहा लेकर देश को आजाद कराने में धरती आबा ने अपनी महती भूमिका निभाई। भगवान बिरसा मुण्डा के बलिदान को देश कभी नहीं भूलेगा। इनका अदम्य साहस, समर्पण और बलिदान हमसभी देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि धरती आबा ने समाज में बीमारियों को लेकर फैले अंधविश्वास भी मिटाने का काम किया था। आज धरती आबा से प्रेरणा लेकर हमें कोरोना को दूर भगाना है। 

मौके पर मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव श्री सुनील श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार श्री अभिषेक प्रसाद, समाजसेवी श्री विनोद पांडेय ने भी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Post a Comment

0 Comments